Bharat Jodo Yatra: आगर-मालवा। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी यात्रा का आज ग्यारहवां दिन है। यात्रा ने शनिवार सुबह आगर मालवा से होते हुए सुसनेर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। इसमें आज में कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए। आमला चौराहे पर मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी सहित सभी का स्वागत किया गया। यात्रा का राजगढ़ टीम के द्वारा बजरंग रेस्टोरेंट पर स्वागत व ट्री ब्रेक करवाया गया। इसके बाद ये कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंची, जहां पर 6 घंटे का विश्राम लिया। शाम 4 बजे यात्रा सुसनेर त्रिमूर्ति से प्रारंभ हुई जो लालाखेड़ी जोड़ पहुंचेगी, जहां पर रात्रि विश्राम होगा।
टीएम कृष्णन भी यात्रा में हुए शामिल
संगीतकार टीएम कृष्णन और सांसद नकुल नाथ भी राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। सुसनेर में यात्रा ने एक एंबुलेंस को मार्ग दिया, इसके लिए यात्रा में मौजूद सभी लोग एक साइड में हो गए थे। इसमें करीब 3 से 4 हजार की संख्या में लोग शामिल हैं। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। यात्रा में शामिल होने आ रहे जीरापुर के कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राहुल गांधी सुसनेर में इन्हें श्रद्धांजलि दी।
सुसनेर में भारत जोड़ो यात्रा ने एंबुलेंस को दिया रास्ता https://t.co/jqJ0Y643GR#BharatJodaYatra #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/zUiadWN5dF
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2022
कांग्रेस नेताओं की जेब से पैसे और मोबाइल चोरी
भवानी मंडी से भी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रियों में से एक भवानी मंडी के चेतराज गेहलोत भी शामिल थे, जो आमला से सुसनेर तक पैदल चलते हुए राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंचे हैं। किंतु यहां के पड़ाव स्थल के अंदर प्रवेश करते समय उनकी जैकेट की जेब में रखे 35000 रुपये गायब हो गए। उसके बाद उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर से चर्चा के बाद पुलिस थाने में लिखित आवेदन देकर के थाना प्रभारी विजय सागरिया से उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर मनोहर सिंह पिता गंगा राम सोंधिया निवासी कायरा व शिवसिंह पिता दुलेसिंह सोंधिया की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। यात्रा मे शामिल लोगो के पर्स चोरी करने वाले चोरो को लोगो ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया।
भारत जोड़ो यात्रा में घुसे मोबाइल चोरों को लोगों ने पीटा https://t.co/jqJ0Y643GR#BharatJodaYatra #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/nwPqxhIPEK
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2022
कमल नाथ सरकार ने वादे पूरे किए
Live : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी की पत्रकार वार्ता। https://t.co/WMAqInUgro
— MP Congress (@INCMP) December 3, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरेश पचौरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसानों का कर्जा, बिजली, आदि जो वादे किए थे वो कमल नाथ सरकार ने पूरे किए। गोडसे वाले हैं जो अवसाद बढ़ा रहे हैं, एक महात्मा गांधी के विचार को लेकर हम चल रहे हैं।
जीरापुर के कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत
मध्य प्रदेश में चल रही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे राजगढ़ जिले के समीपस्थ जीरापुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर परिषद जीरापुर के पार्षद प्रतिनिधि मांगीलाल शाह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शाह को हार्ट अटैक आने पर सिविल हास्पिटल में उपचार के लिए लाया गया था, परंतु रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई थी। जीरापुर के कांग्रेस नेता को देखने के लिए कांग्रेस सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खिलचीपुर विधायक प्रियवत सिंह सिविल हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने नेता मांगीलाल शाह के परिवार को ढांढस बंधाया। सिविल हास्पिटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शाह के परिजनों की भारी भीड़ लग गई थी। जहां बीएमओ डाक्टर मनीष कुरील एवं डाक्टर वैभव भावसार द्वारा मांगीलाल शाह को मृत घोषित करने के बाद बिना पोस्टमार्टम किए परिजनों को शव को जीरापुर ले जाने की अनुमति दी।
राहुल गांधी ने सुसनेर में कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह को श्रद्धांजलि दी।
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन https://t.co/i8XhrDfzI0#BhartJodoYatra #MadhyaPradesh #RahulGandhi #Naidunia pic.twitter.com/S2V2hbenDj
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2022
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन https://t.co/93GL9e64un#BharatJodaYatra #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/KzOOcq03ga
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2022
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close