अरनियाकला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अरनियाकलां उपखण्ड के पोचेनर मंडल में संघ के स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। संचलन के पूर्व भारत माता, संघ के संथापक आद्य सरसंचालक डॉ. हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंचालक गुरुजी के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी घनश्याम पालीवाल थे।
मंचासीन अधिकारियों में मंडल कार्यवाह मधुसूदन परमार एवं शुजालपुर खंड कार्यवाह दिनेश प्रजापति जिनका की सभी स्वयंसेवकों को उदबोधन प्राप्त हुआ। खंड कार्यवाह दिनेश प्रजापति ने अपने उदबोधन सभी स्वयसेवकों को निष्ठा एवं त्याग पूर्ण जीवन जीने के विषय में बताया। उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बताते हुए कहा की आने वाले समय में भी स्वयं सेवकों को भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए अपना समय देना चाहिए। सुभाष चंद्र बोस के विषय में बताते हुए कहा की वे किस प्रकार अंग्रेजो से जीवन पर्यंत देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे। ऐसे गुमनाम स्वातंत्र वीरों को भी याद करने के
लिए देश में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव स्वयं सेवकों द्वारा मनाया जा रहा है।
लोगों ने की पुष्पवर्षा
उद्बोधन के पश्चात पोचानेर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से संचलन प्रारंभ हुआ। जो कि पिपलाचौक, बस स्टेंड, सुनार सेरी, छोटा गुआ, सेरपुरा मार्ग, गुरु महाराज मंदिर से होते हुए शिशु मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन में स्वयं सेवक घोष की थाप पर कदम ताल करते हुए चल रहे थे। नगर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर
शाजापुर। मक्सी टोल नाके के कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े डॉक्टर को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में डॉक्टर को ट्रामा सेंटर शाजापुर लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उन्हें प्रायवेट अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरके
गौतम उम्र 55 वर्ष निवासी शाजापुर मक्सी टोल नाके की एंबुलेंस में तैनात हैं। रविवार सुबह के समय पर टोल नाके के पास सड़क पर खड़े थे। तभी पीछे लेते वक्त कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। टोल नाके की एंबुलेंस से उन्हें ट्रामा सेंटर शाजापुर लाया गया। यहां उन्हें उपचार दिया गया। कुछ देर बाद स्वजन उन्हें प्रायवेट अस्पताल ले गए।
Posted By: Nai Dunia News Network