आगर मालवा। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा आगर विकासखंड के 139 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण शासकीय बालक मध्यमिक विद्यालय आगर में करवाया गया।
आगर विकासखंड की विभिन्न शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों का पंजीयन कराया, जिसमें 139 दिव्यांग छात्र सम्मिलित हुए। जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सागरिया, डॉ. धीरेंद्र ठाकुर, डॉ. विजेंद्र चूड़ीयार, डॉ. विनोद कुमार सागरिया व आयुष चिकित्सक ने दिव्यांग छात्रों का से परीक्षण किया। राज्य शासन द्वारा एलएमको टीम द्वारा डॉक्टरों के परामर्श के बाद आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्रों को उपकरण प्रदान करने के लिए चयन किया। जानकारी देते हुए बीआरसी गिरिराज बंसिया ने बताया कि प्रतिवर्ष शासन द्वारा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा करवाया जाता है तथा उन्हें राज्य शासन द्वारा उपकरण प्रदान किए जाते हैं। शिविर में एमआरसी अल्पना विल्सन, चेतना वर्मा, बीएसई शरद परमार, ओमप्रकाश यादव, अनिल सोनी, सुरेश खंदार का विशेष सहयोग रहा। शिविर में सुसनेर एमआरसी ओमप्रकाश पाटीदार, दुलीचंद मालवीय, गिरधारी वाघेला, एलएमको टीम से गीतांजलि, मनोज कुमार, भानु प्रताप सिंह आदि मंचासीन रहे।
दुकानों की जांच की
नागदा जंक्शन। कोरोना महा टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एसडीएम, नायब तहसीलदार एवं नगरपालिका की टीम ने दुकान पर टीकाकरण के दस्तावेजों की जांच की।
'कई पार्टियां आई व गई, भाजपा आज भी देश का नेतृत्व कर रही'
आगर मालवा। सारंगपुर रोड पर मधुबन गार्डन में जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र की अध्यक्षता पारस कोठारी ने की। इसी के साथ ही वक्ता के रुप में वीरेन्द्र कावडिया ने 'भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य' विषय पर अपना उदगार प्रकट किया। वर्ग के द्वितीय सत्र में अध्यक्षता दिनेश परमार ने की।
इसी के साथ में वक्ता के रुप में जगदीश अग्रवाल ने अपनी कार्यपद्घति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर उकहा कि भाजपा ने कार्यपद्घति एवं संगठनात्मक संरचना से विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी का रूप ले लिया है। भारत में आजादी के बाद कई राजनीतिक दल बने और समाप्त हुए हैं। लेकिन भाजपा आज भी मजबूती से देश का नेतृत्व कर रही है। तृतीय सत्र की अध्यक्षता संगीता देसाई ने की। साथ ही वक्ता के रुप में पूर्व सभापति अध्यक्ष उज्जैन सोनु गेहलोत मौजूद रहे। गेहलोत ने सोशल मीडिया की समझ विषय पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और आगे कहा कि किस प्रकार दुनिया में सोशल मीडिया की ताकत बढ रही है। भारत में भी बडी संख्या में लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दिन के चौथे सत्र में कालुसिंह गणेशपुरा और मुख्य वक्ता के रुप में प्रदीप पाडें उपस्थित हुए। पाडें ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ पर अपने विचार प्रकट किए। पांचवें सत्र व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की। 6टें सत्र पर हमारा विचार परिवार विषय पर चर्चा की, वही सातवें और अंतिम सत्र में मुख्य वक्त भाजपा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने पिछले 7 साल में अंत्योदय पहल के विषय पर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी ने बताया कि आज शनिवार को सत्र का अंतिम दिन हैं। इसमें चार सत्र आयोजित होगे। संचालन प्रशिक्षण जिला प्रभारी चिंतामण राठौर ने किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।
Posted By:
- Font Size
- Close