कालापीपल मंडी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गॉंधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस
द्वारा पुष्पाजंली कार्यक्रम आयोजित
किया गया।
शनिवार को विधायक कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं
कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गॉंधी के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबुलाल सोनी, जिला महामंत्री भोजराज पवांर, वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच नीलेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि धीरज सोनी, पूर्व जनपद सदस्य वरूण गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गॉंधी की पुण्यतिथि पर याद करते हुए दूरदर्शी नेता एवं संचार क्रांति का प्रणेता बताया।
सुसनेर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सुसनेर में कांग्रेस के द्वारा शनिवार की दोपहर में नगर के पुराना बस स्टेण्ड स्थित सिविल अस्पताल में भरी मरीजो दूध बिस्किट वितरीत किये गए, इसके पूर्व सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विजयसिंह पांडे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शरावती बोडाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु पाटिदार, ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिक हुसेन बोहरा, फकीर मोहम्मद खांन, ईरशाद मोहम्मद कुरेशी, सरदारसिंह सारखा, शहजाद मोहम्मद कुरेशी, आशीष त्यागी, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सीमा मालवीय, आरिफ पठान, शहजाद खान, कय्यूम खान, पीरूसिंह, भगवानलाल
मोजूद रहे।
आगर मालवा। विधायक कार्यालय आगर मे ंयुवा कांग्रेस द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। स्व. गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीयूष पालीवाल, महासचिव अनमोल वर्मा, बीजानगरी ब्लाक अध्यक्ष बहादुर सिंह बगड़ावत, जिला संयोजक सरवन नायक की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिओम यादव ने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष के निवास पर भी मनाई पुण्यतिथी
देश के पुर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर मनाई। स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हे सामुहिक श्रृद्घांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवेंद्र वर्मा, कमल जाटव, रामेश्वर यादव, वकील भाई, अमित अजमेरा, अनमोल वर्मा आदि मौजूद रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close