शाजापुर। नगरीय निकायों तथा पंचायतों चुनावों की तैयारियां चल रही है। सबसे पहले नगरीय निकाय चुनावों के लिए अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा पिछड़ा वर्गों तथा महिलाओं के लिये वार्डो के आरक्षण प्रक्रिया संपन्ना की गई।
जिल की जनपदों के अध्यक्ष
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया की बात करें तो जिले की शाजापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षति रहेगी। मोहन बडोदिया जनपद अध्यक्ष पद सीट अन्य पिछडा वर्ग महिला, शुजालपुर सीट अनुसूचित जाति तथा कालापीपल जनपद अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षति महिला के लिए आरक्षति की गई है।
जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड एक के लिए अजा महिला, दो के लिए अजा महिला, तीन के लिए अनारक्षति महिला, चार के लिए अनारक्षति, पांच के लिए अन्य पिछडा वर्ग महिला, छह के लिए अनारक्षति, सात के लिए अजा,आठ के लिए अनारक्षति महिला, नौ के लिए अन्य पिछडा वर्ग, दस के लिए अन्य पिछडा वर्ग महिला, ग्यारह के लिए अनारक्षति महिला, बारह के लिए अनारक्षति, तेरह के लिए अनारक्षति सीट रहेगी।
शाजापुर नगर पालिका
शाजापुर नगर पालिका में वार्ड पार्षद के लिए वार्ड एक, पच्चीस, सत्तावीस एवं उनतीस अनुसूचित जाति के लिए आरक्षति रहेंगे। इसी प्रकार अन्य पिछडा वर्ग क लिए वार्ड दो, तीन, पांच, आठ, दस, ग्यारह, तेरह, उन्ना्सीस, एवं छब्बीस आरक्षति किए गए हैं।
जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड एक एवं 25 आरक्षति किए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए वार्ड दो, दस, तेरह, एवं छब्बीस है। जबकि
महिलाओं के लिए वार्ड छह, सात, नौ, पंद्रह, सतरह, इक्कीस, बाईस एवं चौबीस रखा गया है।
शुजालपुर जनपद
शुजालपुर जनपद सदस्य के लिए वार्ड एक अनारक्षति महिला, दो अजा, तीन एवं चार तथा पांच अनारक्षति, छह एवं सात अनारक्षति महिला, आठ अजा महिला, नौ अनारक्षति महिला, दस अनारक्षति महिला, ग्यारह एवं बारह अन्य पिछडा वर्ग महिला, तेरह एवं चौदह अजा, पंद्रह अनारक्षति, सोलह अन्य पिछडा वर्ग, सतरह अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड अठारह अनारक्षति के लिए आरक्षति किया गया है।
मोहन बडोदिया जनपद
सदस्य वार्ड आरक्षण
मोहन बडोदिया जनपद वार्ड एक के लिए पिछडा वर्ग महिला, दो के लिए अजा महिला, पिछडा वर्ग महिला, चार के लिए अजजा महिला, पांच के लिए अजजा, छह अनारक्षति, सात अजा, आठ अजा महिला, नौ अनारक्षति, दस अजा महिला,ग्यारह एवं बाहर अनारक्षति, तेरह पिछडा वर्ग, चौदह एवं पंद्रह अनारक्षति महिला, सोलह अनारक्षति, सतरह अजा महिला एवं अठारह अनारक्षति रहेगी।
आरक्षण प्रक्रिया पर थी सबकी नजर
जनपद वार्ड, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष और नगर पालिका वार्ड आरक्षण पर सबकी नजर थी। दिनभर चली इस प्रक्रिया के दौरान दावेदार और उनके समर्थक प्रक्रिया पर नजर बनाए रखें। जैसे ही आरक्षण प्रक्रिया संपन्ना हुई तो कई दावेदारों के चेहरों पर उत्साह देखा गया तो कई में मायूसी भी देखी गई। दरअसल कई सीट दूसरे वर्ग के लिए आरक्षति होने पर दावेदारी कर रहे वर्ग के लोग दावेदारी से बाहर हो गए हैं। उन्हें अब अपने लिए नई सीट पर दम लगानी पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर काफी समय से उहापोह की स्थिति चल रही थी। किन्तु अब चुनाव के लिये प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा जहां एक और चुनाव को लेकर विभिन्ना कवायद की जा रही हैं। वहीं दावेदार भी चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close