Road Safety Campaign Shajapur: शाजापुर। नईदुनिया (जागरण समूह) द्वारा सुरक्षित यातायात के लिए सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में नौ दिसंबर को देश के 11 प्रदेशों के 281 जिलों में यातायात नियमों के पालन की शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जन सरोकार से जुड़े इस आयोजन में शाजापुर जिले के सभी वर्गों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेता, समाज प्रमुख, एनजीओ, सामाजिक संगठन, स्कूल-कालेज विद्यार्थी, जन अभियान परिषद, स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ ही विभिन्ना संस्था और लोगों द्वारा शुक्रवार को नईदुनिया (जागरण समूह) के आह्वान पर शपथ ग्रहण कर अभियान को एतिहासिक बनाया और हादसों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता प्रदर्शित की।
जिला मुख्यालय शाजापुर में मुख्य आयोजन एबी रोड स्थित कौटिल्य एजुकेशन स्कूल में हुआ। यहां जिला प्रशासन और कलेक्टर दिनेश जैन की पहल पर प्रख्यात मोटिवेशनल डा नंदितेश निलय का प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान प्रारंभ होने के पहले कार्यक्रम में सहभागी मोटिवेटर डा निलय, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ मंजुषा राय, एसडीएम शाजापुर नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, एसडीएम शुजालपुर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव, होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रमसिंह मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी जीएल गुवाटिया, जिला परिवहन अधिकारी एपी श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि केएस यादव, उपसंचालक पशु चिकित्सा डा मनोज शर्मा, गायत्री विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, कार्यपालन यंत्री पीआईयू कोमल भूतड़ा व पीएचई विजय सिंह चौहान, कौटिल्य विद्यालय संचालक निलेश यादव, राशि यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, पार्षद विक्रम कुशवाह, प्रेम यादव, नईदुनिया से मोहित व्यास, संजय राठौर, पत्रकार अजित पाराशर, सुनिल हंचोरिया, ओपी प्रजापति, अजय वर्मा, लक्की पारस सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
पुलिस महकमे में भी ली शपथ : नईदुनिया जागरण समूह के आव्हावान पर शुक्रवार को पुलिस महकमे में भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यातायात थाना पुलिस द्वारा शहर के टंकी चौराहा, आजाद चौक, ट्रैफिक पाइंट पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें यातायात थाना पुलिस के साथ ही आमजन भी सहभागी रहे तथा शपथ ग्रहण की। इसी के साथ जिले के सभी थानों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।
अभियान की हो रही जमकर सराहना , एतिहासिक अभियान
सड़क हादसों पर नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई तो की ही जाती है। किंतु कार्रवाई के साथ जागरूकता कार्यक्रमों की भी जरूरत है। नईदुनिया द्वारा सुरक्षित सफर के लिए चलाया गया अभियान सराहनीय है। इस तरह के प्रयासों से लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति रूचि बढ़ेगी। - दिनेश जैन, कलेक्टर
हम सबका दायित्व है
सड़क हादसे भयावह त्रासदी के सामान हैं, सोचिए कोई व्यक्ति किसी कार्य से घर से बाहर गया और वह फिर कभी न लौटे तो उस परिवार पर क्या बीतेगी। सड़क हादसों के कारण कई परिवारों पर यह बीत चुकी है। जबकि नियमों का पालन, रफ्तार पर नियंत्रण और सावधानी पूर्वक वाहन चलाकर हादसों से बचा जा सकता है। बावजूद हम देखते हैं, कई लोग सीट बेल्ट, हेलमेट का उपयोग नही करते। नईदुनिया जागरण समूह की पहल सराहनीय है। - डा. नंदितेष निलय, ख्यात मोटिवेटर
जान है तो जहान है
सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए वाहन चालकों में जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी है। नईदुनिया जागरण समूह द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिए जो जागरूकता अभियान चलाया गया। वह सराहनीय होकर जनहित में है। इस तरह के प्रयासों से ही यातायात नियमों के पालन के लिए माहौल निर्मित किया जा सकता है। ऐसे आयोजनों से चालकों को नियम पालन के फायदे और नुकसान बताकर उन्हें इसके प्रति जागरूक किया जा सकता है। - मंजूषा विक्रांत राय, जिला पंचायत सीईओ
आपकी सुरक्षा के लिए हैं नियम
यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। दोपहिया वाहन पर चलते वक्त हेलमेट का उपयोग करने पर यह आपके सिर को सुरक्षा देता है। वहीं चार पहिया या अन्य वाहन में यात्रा के वक्त सीट बेल्ट आपका सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। हादसे होने पर सीट बेल्ट और हेलमेट हमें गंभीर चोट से बचाता है। कई हादसों में सामने आया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने वाले लोगों की भीषण हादसों में भी जान बच सकी।
- एपी श्रीवास्तव, आरटीओ, प्रेरणादायी प्रयास और सकारात्मक अभियान
नईदुनिया जागरण समूह द्वारा चलाया गया अभियान प्रेरणादायी प्रयास है, यह सकारात्मक अभियान लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करेगा। अभियान में विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थी स्वयं नियम पालन के साथ स्वजन को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे तो जरूर सुखद परिणाम सामने आएंगे। मेरा सभी से आग्रह है कि हादसों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता दिखाए और यातायात नियमों का पालन करें। - अंबाराम कराड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close
- # Road Safety Campaign Shajapur
- # Naidunia Road Safety Campaign
- # Oath for Traffic Rules
- # Road Safety Oath
- # Road Safety Pledge
- # Road Safety
- # Road Safety in Madhya Pradesh
- # Naidunia Road Safety Campaign
- # Jagran Road Safety Campaign
- # Black Spot on Roads
- # MP News
- # Madhya Pradesh News
- # Roads in Madhya Pradesh