Cheetah in MP: श्योपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोड़ी गई मादा चीता सयाया और सबाना ने भी शिकार कर लिया है। इनमें से सयाया ने रात को और सबाना ने सुबह किया शिकार किया है। इन दोनों मादा चीतों ने नौवें दिन शिकार किया है। अब तक बड़े बाड़े में छोड़े गए सभी चीते शिकार कर चुके हैं। 28 नवंबर को तीन मादा चीता सबाना, शाशा और सयाया को एक साथ बड़े बाड़े में छोड़ा गया था।
सोमवार की रात सयाया ने और मंगलवार की सुबह सबाना चीतल का शिकार किया गया है। दोनों मादा चीतों के शिकार करने के बारे में सुबह पता चला जब टीम मानिटरिंग करने पहुंची। जहां एक तरफ कूनो नेशनल पार्क में चीतों द्वारा लगातार शिकार करते हुए कूनो उनको भा गया है। अब तक सभी चीते शिकार कर चुके हैं।
यह प्रोजेक्ट चीता के लिए अहम है। इससे साफ होता है कि चीते कूनो के माहौल में अच्छे से ढल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चीतों को अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ा था। क्वारंटाइन समय खत्म होने के बाद एक-एक कर उन्हें बड़े बाड़ों में छोड़ा गया। अब ये चीते अपने नए घर के अभ्यस्त हो रहे हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close
- # Cheetah MP
- # Cheetah in MP
- # Cheetah in Madhya Pradesh
- # Cheetah in Sheopur
- # Kuno National Park
- # Kuno Palpur National Park
- # Cheetah in India
- # Cheetah in Kuno Palpur Park
- # Kuno Wildlife Sanctuary
- # Cheetah Translocation
- # Cheetah Translocation In MP
- # Cheetah Translocation In Kuno
- # Cheetah Translocation In India
- # topnews