अभिषेक शर्मा, शिवपुरी नईदुनिया। शिवपुरी के सुरवाया थाना अंतर्गत करई-गंगोरा के पास कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बस, एक ट्रक, एक कंटेनर और दो ट्रैक्टर ट्राली की आपस मे भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक की माैत हाे गई है। जबकि कई लाेग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एंबुलेंस भी माैके पर पहुंच गई। इसके बाद वाहनाें में फंसे लाेगाें काे निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका डाक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे हाइवे पर घना कोहरा होने की वजह से बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद अन्य वाहन एक के बाद एक बस से टकराते चले गए। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ हैं। मृतक का नाम संतोष पुत्र रामबाबू निवासी कन्नौज वहीं घायलों के नाम घसीटा पुत्र रामपाल निषाद उम्र 27 साल निवासी बांदा यूपी,रामकिशोर पुत्र सुखदेव निषाद उम्र 40 साल जिला बांदा यूपी,बलवीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह पाल उम्र 48 साल जिला जालौन यूपी हैं। यह सभी बस में सवार थे। वहीं ट्रैक्टर चालक रामसिंह पुत्र फेरन सिंह सेन उम्र 35 साल निवासी पिछोर जिला शिवपुरी,अरविंद पुत्र अमर सिंह उम्र 25 साल निवासी करवाया पिछोर शिवपुरी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 के ईएमटी ब्रजलाल साहू पायलेट रंजीत यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
Posted By: vikash.pandey
- #Shivpuri Road Accident News
- #Shivpuri Crime News
- #Shivpuri one death
- #Shivpuri Shadow fog
- #Shivpuri Winter Season News
- #Shivpuri Highlights
- #Shivpuri Breaking News
- #शिवपुरी राेड एक्सीडेंट न्यूज
- #शिवपुरी क्राइम न्यूज
- #शिवपुरी में एक की माैत
- #शिवपुरी में छाया काेहरा
- #शिवपुरी विंटर सीजन न्यूज
- #शिवपुरी हाइलाइट्स
- #शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज