शिवपुरी, नईदुनिया प्रतिनिधि। शिवपुरी के छत्री रोड पर स्थित चिंताहरण मंदिर के पास शनिवार अल सुबह छह फीट लंबा मगरमच्छ निकला। मगरमच्छ के निकलते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा और उसे पानी में छोड़ दिया।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चिंताहरण मंदिर के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ। देखें लाेगाें ने डरने की जगह उसे पूंछ पकड़कर किस प्रकार बांध दिया। pic.twitter.com/fZoaFmOgkp
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 9, 2022
जानकारी के अनुसार, शहर में बारिश होते ही जगह-जगह मगरमच्छों के निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है और अक्सर यह मगरमच्छ जाधव सागर व गुर्जर तालाब के पास स्थित इलाकों में देखने को मिलते हैं। इसी तरह शिवपुरी जिले में बीते रोज हुई बारिश के कारण एक मगरमच्छ तालाब से बाहर आ गया। शनिवार सुबह छत्री रोड स्थित चिंताहरण मंदिर पर जब लोग दर्शन करने जा रहे थे, तभी उन्हें एक छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। यहां कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़कर पानी में छोड़ दिया। हालांकि वन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची।
पहले भी निकल चुके हैं मगरमच्छः शिवपुरी में मगरमच्छ मिलने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी कई बार रिहाइशी बस्ती के बीच मगरमच्छ निकल चुके हैं। यहां पर लाेगाें के लिए भी यह सामान्य बात है। शिवपुरी में जब कुछ समय पहले बाढ़ आई थी ताे इसके बाद कई जगह मगरमच्छ मिलने की घटना सामने आई थी। खास बात यह है कि यहां पर लाेग वन विभाग काे सूचना देने की जगह खुद ही मगरमच्छ काे पकड़कर बांध देते हैं। इसके बाद वन विभाग काे सूचना दी जाती है। हालांकि यह बहादुरी काफी घातक भी साबित हाे सकती है।
Posted By: Nai Dunia News Network
- #Crocodile found in Shivpuri
- #Crocodile in Shivpuri
- #Crocodile caught in Shivpuri
- #Crocodile found again in Shivpuri
- #Shivpuri Crocodile News
- #Shivpuri Highlights
- #Shivpuri Breaking News
- #Shivpuri News
- #Shivpuri Forest Department News
- #Shivpuri Police News
- #शिवपुरी में निकला मगरमच्छ
- #शिवपुरी में मगरमच्छ
- #शिवपुरी में मगरमच्छ पकड़ा
- #शिवपुरी में फिर मिला मगरमच्छ
- #शिवपुरी मगरमच्छ न्यूज
- #शिवपुरी हाइलाइट्स
- #शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज
- #शिवपुरी न्यूज
- #शिवपुरी वन विभाग न्यूज
- #शिवपुरी पुलिस न्यूज