निवाड़ी (नईदुनिया न्यूज)। जिले के ग्राम थौना में जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता से सुरक्षा के साथ साइबर क्राइम गुड टच-बेड टच व अन्य महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक तुषारकात विधार्थी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डाबर व एसडीओपी आशुतोष पटेल के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक रजनी सिंह चौहान द्वारा जन संवाद के माध्यम से जागरूकता से सुरक्षा के साथ थौना गांव में साइबर क्राइम गुड टच-बेड टच व अन्य महिला संबधी अपराधों से बचाव के बारे में बात की गई। इसी बातचीत के अनुक्रम में गांव के लोगों को साइबर क्राइम से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही यह भी समझाइश दी गई कि अगर आपके गांव का कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम में संलग्न है तो यह कानूनन अपराध है।
साथ ही साइबर क्राइम के जुड़े कानून एवं किन किन माध्यमों से साइबर क्राइम की घटनाएं हो सकती हैं इसके बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों को महिला अपराध के संबंध में जागरूक किया गया व कानून के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन व चाइल्ड नंबर भी नोट कराए गए। सामाजिक नैतिक मूल्यों के हो रहे पतन व किस प्रकार से इस प्रकार के पतन से बचा जा सकता है इसके संबंध में बात की गई। इस जनसंवाद में गांव के 70-80 गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें महिलाएं, बच्चे सभी शामिल थे। साथ ही महिला थाना प्रभारी निरी. रजनी सिंह चौहान, हेमलता, जयसिंह राठौर, शिवानी, रश्मि, राकेश व देवेश आदि मौजूद रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close