Astronomical Event: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। माघ शुक्ल द्वितीया पर सोमवार को आसमान में चंद्रमा, शुक्र व शनि ग्रह की युति की खगोलीय घटना हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से शनि ग्रह दिखाई नहीं दिए। लेकिन चंद्र व शुक्र की युति को लोगों ने कौतुहल से निहारा। दोनों ग्रह चमकते हुए स्पष्ट दृश्य हो रहे थे। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा.राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया सोमवार को चंद्रमा, शुक्र व शनि ग्रह एक ही राशि कुंभ में मौजूद थे।
ऐसे में खगोलीय घटना के रूप में तीनों ग्रहों की युति बनी। शाम को सूर्यास्त के बाद चंद्रमा के ठीक नीचे लट्टू के समान चमकता शुक्र ग्रह दिखाई दिया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण शनि ग्रह दिखाई नहीं दिया। शनिग्रह का प्रकाश थोड़ा मंद रहता है, इसलिए बादलों के कारण शनि की दृश्यता कम रही और वह दिखाई नहीं दिया।
बगैर दूरबीन के देखी खगोलीय घटना
देशभर में खगोलविदों ने इस घटना को देखा, इसके लिए दूरबीन की जरूरत भी नहीं पड़ी। इस तरह की खगोलीय घटना की सूचना सामने आने के बाद आमजन ने भी आसमान टकटकी लगाकर तीनों ग्रहों को एक साथ देखा।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close
- # Astronomical Event
- # Astronomy News
- # Amazing astronomical event
- # Moon
- # Venus
- # Saturn
- # चन्द्रमा
- # शुक्र ग्रह
- # शनि ग्रह
- # अद्भुत खगोलीय घटना
- # Ujjain News
- # topnews