उज्जैन। सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल हुए। सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुरलीधर राव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी इसमें मौजूद रहे।
जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव के साथ दमक रहे हैं। महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक अवश्य जाएं। सारे विश्व को 'आत्मवत् सर्वभूतेषु' का भाव देने वाले हम हैं। आज जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम की है। हमने यह माना कि एक ही चेतना समस्त जड़ और चैतन्य में अनुसूचित है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि पब्लिक सर्विस डिलिवरी गारंटी एक्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश ने बनाया, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है।
‘Nationalists’ Social Media Conclave’ का शुभारंभ। #Ujjain @bharat_niti https://t.co/pQgAxdJyNV
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 28, 2023
त्रिपुंड लगाकर महाकाल के चरणों में लेटे
उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, विद्यार्थी सभी वर्गों के कल्याण की योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खातों तक पहुंच रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होने की शिकायतों का समाधान सीएम हेल्पलाइन पर प्रभावशाली तरीके से हो रहा है। सोशल मीडिया ने भारत के जीवन मूल्य, परम्पराएं, महापुरुष और हमारे धर्म को इस तरह स्थापित किया है कि जो पहले प्रभु राम के अस्तित्व को नकारते थे, अब राम नाम की माला जप रहे हैं। माथे पर त्रिपुंड लगाकर महाकाल महाराज के चरणों में लेटे हुए हैं।
आज मां नर्मदा जी की जयंती पर सभी मध्यप्रदेशवासियों को और देशवासियों को हार्दिक बधाइयां।
मां नर्मदा जी के चरणों में प्रणाम करके हम एक ही प्रार्थना करते हैं कि मैया मध्यप्रदेश पर कृपा की वर्षा करते रहना। pic.twitter.com/tVFpt1qL2F
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 28, 2023
सिमी का नेटवर्क हो गया था मजबूत
सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार के समय सिमी का नेटवर्क मजबूत हो गया था, डकैतों का आतंक चरम पर था। मध्य प्रदेश में डकैतों के आतंक, सिमी के नेटवर्क और नक्सली गतिविधियों पर हमने प्रभावी प्रहार किया है। आज के युग में यदि आपको अपने विचारों का प्रसार करना है, अच्छे कामों को लोगों तक ले जाना है तो सोशल मीडिया अपरिहार्य है। इसने क्रांतिकारी परिवर्तन कर देश की मानसिकता बदली।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में सोशल मीडिया कान्क्लेव में भाग लेने के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे#Ujjain #MadhyaPradeshNews #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/uiXdoJONat
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 28, 2023
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close