Magh Purnima 2023: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर माघ स्नान के पूर्णता एवं डांडा रोपिणी पूर्णिमा की मान्यता है। धर्म शास्त्र की इसी मान्यता के अनुसार इस दिन होली का डांडा गाड़ा जाता है। इस बार रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ और आयुष्मान योग की साक्षी होने से यह पूर्णिमा विशेष है। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया पंचांग की गणना के अनुसार 5 फरवरी रविवार को पुष्य नक्षत्र एवं आयुष्मान योग तथा कर्क राशि के चंद्रमा के साक्षी में माघी पूर्णिमा आ रही है। यह पूर्णिमा विशेष है, वह इसलिए क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है और आयुष्मान योग भी। धर्मशास्त्र मान्यता के अनुसार देखें तो जो लोग माघ माह में स्नान की परंपरा को पूर्ण नहीं कर पाए हैं, वे माघी पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान, दान, पितरों का तर्पण तथा गायों को घास खिलाने की धार्मिक क्रियाएं संपादित कर सकते हैं। इस धर्म कार्य से माघ मास में स्नान, दान, पितृकर्म तथा गो सेवा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

रवि पुष्य, सर्वार्थसिद्धि और आयुष्मान योग की त्रिवेणी विशेष

ज्योतिष शास्त्र में योगों का बड़ा महत्व है। सर्वार्थसिद्धि जैसा योग बनता है तो यह सभी कार्य में सिद्धि प्रदान करने वाला होता है। वहीं रवि पुष्य भी सर्वार्थ सिद्धि योग की श्रेणी में आता है। रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना वैसे भी अनुकूल बताया गया है। इस दौरान कोई भी धार्मिक क्रिया कार्य की शुरुआत जमीन की खरीदी यह किसी विशेष मांगलिक कार्य की योजना शुभ मानी जाती है। आयुष्मान योग में विशेष अनुष्ठान का आरंभ आयु की वृद्धि कराने वाला माना गया है इस दौरान इस योग की उपस्थिति का लाभ लिया जा सकता है।

डांडा रोपिणी पूर्णिमा की भी मान्यता

शास्त्रीय अभिमत के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली का डांडा गाड़ने की परंपरा है। यह डांडा के रूप में माना जाता है। होली का गड्ढा खोदा जाता है। मालवा में डांडा गाड़ना और गड्ढा खोदना दोनों की परंपरा है।

शहर की सबसे प्राचीन होली सिंहपुरी में

स्कंद पुराण की मान्यता के अनुसार देखे तो अवंती खंड में अष्ट महादेव की परंपरा है। भैरो में एक श्री अकाल पाताल महा भैरव के प्रांगण में शहर की सबसे बड़ी होलिका का निर्माण होता है। यहां पर 5000 कंडा की होली बनती है। शुभ मुहूर्त में यहां पर होली का गड्ढा खोदा जाएगा।

Posted By: Nai Dunia News Network

Mp
Mp
 
google News
google News