Mahakal Mandir Ujjain: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत कुमार डोभाल शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकालेश्वर का पूजन कर आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह वे भस्मारती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का अभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल दर्शन करने पहुंचे। वे सर्किट हाउस पर कुछ देर आराम करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान के दर्शन किए।
हरसिद्धि और काल भैरव मंदिर भी पहुंचे दर्शन के लिए
दर्शन के बाद नंदी हॉल में दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। डोभाल रविवार सुबह महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हो सकते हैं।
पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण भी पहुंचे महाकाल की शरण में
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण भी शनिवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
Posted By: Hemraj Yadav
- # Mahakal Mandir Ujjain
- # Lord Mahakaleshwar
- # Jyotirlinga Mahakaleshwar Temple
- # Ajit Doval
- # National Security Advisor