Mahakal Temple : उज्जैन। 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे। सूर्यकुमार पहले भस्म आरती में शामिल हुए बाद में गर्भगृह में अभिषेक किया।पंडित भरत और पंंडित ओम ने पूजा करवाई।
जानकारी के अनुसार सूर्य कुमार ने इंदौर में होने वाले न्यूजीलैंड के साथ मैच में जीत और ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। खिलाड़ियों ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। आरती के बाद सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा का जल से अभिषेक किया।
Mahakal Temple : VIDEO इंदौर मैच से पहले भगवान महाकाल की शरण में क्रिकेट सितारे, भस्मारती में हुए शामिल#mahakal #mpnews #cricket #Ujjain #Naidunia https://t.co/C9Fr5ewsMO pic.twitter.com/IXaZqPsthz
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 23, 2023
मैच से पहले सोमवार को सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। तड़के भस्म आरती में दर्शन के बाद अभिषेक और पूजन किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। वहीं मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
बता दें कि रविवार रात को मंदिर समिति को खिलाड़ियों के आने की सूचना मिली थी। इस पर तैयारियां की गईं। सभी को नंदी हॉल में बैठाया गया। भस्म आरती दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने गर्भगृह में जलाभिषेक किया।
Mahakal Temple : भगवान महाकाल का दर्शन करने पहुंचे टीम इंडिया के सितारे#mpnews #mahakal #ujjain #cricket #Naidunia https://t.co/C9Fr5ewsMO pic.twitter.com/mAHh0LV6ex
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 23, 2023
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ अन्य खिलाड़ी भी महाकाल भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे थे। इन्होंने आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिए।
बताया जाता है कि कुछ और खिलाड़ी भी मैच से पहले भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए जा सकते हैं।महाकाल मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए इन दिनों पहुंच रहे हैं।
कर्मचारियों संग खिंचवाए फोटो
स्टार खिलाड़ियों के मंदिर पहुंचने पर समिति के कर्मचारी खासे खुश नजर आए। सबने आवभगत की। खिलाड़ियों ने भी कर्मचारियों संग फोटो खिंचवाए और कहा कि फिर आएंगे।
जीत, पंत के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना
खिलाड़ियों ने भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के अंतिम मुकाबले में जीत की कामना की। साथ ही साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भी प्रार्थना की।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close