MP Nikay Chunav 2022: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी बनाए गए मुकेश टटवाल के समर्थन में वोट मांगने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने जनआशीर्वाद रैली के रूप में अपनी यात्रा दोपहर 3.30 बजे ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के पश्चात प्रारंभ की। सभी 54 प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में शहीद पार्क पहुंचे। यहां सभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री चौहान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर तीन बजे उज्जैन पहुंचे। सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक व पूजन किया। इसके बाद जनआशीर्वाद रैली निकाली। रैली में आगे 54 वार्डों के प्रत्याशी चल रहे थे।
उनके पीछे रथ पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के साथ थे। प्रचार वाहन में उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी भी सवार थे। रैली महाकाल मंदिर से शुरू होकर पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा चौराहा, टावर होकर शहीद पार्क पर आमसभा के रूप में परिवर्तित हुई। समर्थकों ने पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
धक्कामुक्की के शिकार हुए मुख्यमंत्री
रथ पर सवार होने जाते समय भीड़ अधिक होने के कारण सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की भी हुई। बाद में मौके पर तैनात सुरक्षा बल घेरा बनाकर उन्हें रथ तक लेकर गए।
कई रास्ते हुए जाम
जनआशीर्वाद रैली के कारण पुराने शहर में काफी देर तक वाहन फंसे रहे। कई रास्तों पर जाम लग गया था। लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशान होते नजर आए।
उज्जैन में भाजपा की जनआशीर्वाद रैली, यहां पढ़ें पूरी खबर https://t.co/S5kQThvdwV#Ujjain #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/MdHfAFXWAi
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 22, 2022
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # Jan Ashirwad Rally in Ujjain
- # CM Shivraj Singh Chouhan
- # MP Nikay Chunav 2022
- # MP Local Body Election 2022
- # MP Nagariya Nikay Election 2022
- # Madhya Pradesh Local Body Election 2022
- # मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव 2022
- # एमपी नगर निगम चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश में पार्षद चुनाव