MP BJP Meeting in Ujjain: उज्जैन, नईदुनिया प्रतिनिधि। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास व जनकल्याण का प्रकाश फैला रही है। हमारे कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह हैं। कई बार कांच पर धूल जम जाती है, प्रकाश बाहर नहीं आ पाता। इसलिए समय-समय पर धूल हटाते रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलता रहा ताे वे भी साफ व पवित्र रहेंगे तथा देश में प्रकाश फैलाएंगे।
MP BJP Meeting in Ujjain: भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने सीएम उज्जैन पहुंचे, सिंधिया भी आए#mpnews #bjpmeeting #ujjainhttps://t.co/LUnKzz3XvF pic.twitter.com/i0wckWtaZM
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 12, 2021
प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हाेने के लिए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उज्जैन पहुंचे और महाकाल दर्शन किए। इंदौर रोड स्थित होटल मित्तल एवेन्यू में दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। बता दें कि ये प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में होने वाला था, मगर बाद में उज्जैन को इसके लिए चुना गया। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गईं। बुधवार को मंत्रियों और गुरुवार काे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ।
कुछ मंत्री गुरुवार रात को ही उज्जैन पहुंच चुके थे। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर भी इस शिविर में माैजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास व जनकल्याण का प्रकाश फैला रही है। #mpnews #ujjainews #bjpmphttps://t.co/LUnKzz3XvF pic.twitter.com/oC6sQ2gCJg
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 12, 2021
नगरीय निकाय और 2023 के चुनाव पर नजरः प्रशिक्षण वर्ग के जरिए विधायकों से कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सिंधिया गुट से आए विधायकों को पार्टी की नीति और रीत के बारे में बताया जाएगा। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होगा। प्रशिक्षण वर्ग में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने पर भी बात होगी।
सीएम 11 घंटे उज्जैन मेंः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात 9.30 बजे तक उज्जैन में रहेंगे। उनके कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होने की संभावना है। उज्जैन में आयाेजन में शामिल हाेने के बाद मुख्यमंत्री इंदौर रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को वे फिर से उज्जैन में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आएंगे।
कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास और जनकल्याण का प्र्काश फैला रही है। हम कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह हैं। कई बार कांच पर धूल जम जाती है। प्रकाश बाहर नहीं आ पाता, इसलिए समय-समय पर धूल हटाते रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलता रहा तो वे भी साफ और पवित्र रहेंगे और पूरे देश में प्रकाश फैलाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा-पार्टी अपने जनप्रतिनिधियों का समय समय पर प्रशिक्षण करती रहती है।यह वर्ग भी उसी का एक हिस्सा है। सिंधिया समर्थकों के प्रशिक्षण पर शर्मा ने कहा- दूसरी विचारधारा का कोई नहीं है। सभी कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जनता की जो अभिलाषा है उस पर पूरी तरह खरा उतरें, यही मंशा है। किसान आन्दोलन पर कह-तीनों कानून किसानों के हित में हैं। किसानों को असली आजादी इन कृषि कानून लागू होने के बाद मिलेगी।
Posted By: vikash.pandey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Ujjain CM Visit 2021
- #Ujjain BJP Training Class News
- #CM in Ujjain
- #Jyotiraditya Scindia in Ujjain
- #Ujjain Highlights
- #Ujjain Breaking News
- #Ujjain News
- #Ujjain
- #Ujjain Latest News
- #Ujjain Special News