Ujjain News : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उन्हेल में मंडी गेट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों उज्जैन में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस नागदा लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि नंद किशोर पांचाल निवासी नागदा अपनी पत्नी संगीताबाई के साथ मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से उज्जैन आया था। देर शाम को दोनों वापस नागदा लौट रहे थे।
उन्हेल में मंडी गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने पांचाल की बाइक को टक्कर मार दी। इससे पांचाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी संगीताबाई गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। जिससे वह अनियंत्रित हो गया था। चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया था, मगर लोगाें ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay