Ujjain News : नागदा जंक्शन। पति जेल में, मकान में नीचे रहने वाले दो जेठों ने बहू का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर जमीन पर पटकने का प्रयास किया। विरोध कर पीड़िता चिल्लाई तो ससुर के साथ मिलकर दोनों जेठों ने उनके घर के अंदर रखे बिस्तर में आग लगाकर बहू को फंसाने का प्रयास किया। जेठानी की शिकायत पर महिला पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
नई दिल्ली ओवरब्रिज के पास रहने वाली युवती ने शुक्रवार को पुलिस थाने में शिकायत कर बताया कि उसका पति जेल में है। ससुर के मकान में ऊपर दो बच्चों के साथ रहती है। उसके दो जेठ उस पर गलत नजर रखते हैं।
शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे वह अपने कमरे में इबादत कर रही थी। दोनों जेठ उसके कमरे में आए और बुरी नियत से हाथ पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। महिला चिल्लाई और दोनों को धक्का देकर बाहर किया।
ससुर को घटना की जानकारी देने गई तो तीनों ने मिलकर महिला को फंसाने के लिए उनके बिस्तर में आग लगा दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं जेठानी की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Posted By:
- Font Size
- Close