उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रविवार को शहर में दो स्थानों से रैली निकाली गई। जन जागरूकता के लिए निकली रैली में प्रबुद्धजन नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते स्लोगन लिखी पट्टियां थामे चल रहे थे।
एहसास समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित मां शिप्रा नशा मुक्ति केंद्र एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार उज्जैन द्वारा सुबह 8 बजे दशहरा मैदान से रैली की शुरुआत की गई। इससे पूर्व नगरवासियों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। दशहरा मैदान से शुरू हुई रैली फ्रीगंज के प्रमुख मार्गों से होते हुए टॉवर चौक पहुंची। यहां मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इसके बाद लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसी प्रकार खाराकुआं से जीवनदीप परिवार, महिलाविंग तथा युवा उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में रैली निकाली गई। संस्था के वरिष्ठ सदस्य महेंद्रकुमार नाहर ने बताया भागसीपुरा, नईपेठ, होते हुए रैली छत्रीचौक पहुंची। यहां समाजिक अधिकारिता विभाग द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर नाटक का मंचन किया गया। पश्चात रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए खाराकुंआ स्थित महावीर भवन स्थानक पहुंचकर संपन्ना् हुई। यहां अभिषेक मुनिजी महाराज ने प्रवचन दिए। रैली में बड़ी संख्या में संस्था सदस्य व जैन समाजजन शामिल हुए।
इसके बाद लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसी प्रकार खाराकुआं से जीवनदीप परिवार, महिलाविंग तथा युवा उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में रैली निकाली गई। संस्था के वरिष्ठ सदस्य महेंद्रकुमार नाहर ने बताया भागसीपुरा, नईपेठ, होते हुए रैली छत्रीचौक पहुंची। यहां समाजिक अधिकारिता विभाग द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर नाटक का मंचन किया गया। पश्चात रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए खाराकुंआ स्थित महावीर भवन स्थानक पहुंचकर संपन्ना् हुई। यहां अभिषेक मुनिजी महाराज ने प्रवचन दिए। रैली में बड़ी संख्या में संस्था सदस्य व जैन समाजजन शामिल हुए।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close