Ujjain News : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने का फिर एक मामला सामने आया है। इस बार वीडियो महिला सुरक्षाकर्मियों ने बनाया है। निजी सुरक्षा एजेंसी ने दोनों महिला कर्मचारियों को हटा दिया है।
महाकाल मंदिर की दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर में बनाया फिल्मी गानों पर वीडियो#mahakal #Ujjain #mahakaltemple #VideoViral #Naidunia pic.twitter.com/jIj9yQUQzj
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 4, 2022
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले भी दो युवतियों द्वारा महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। तब वीडियो से छेड़छाड़ करने की बात सामने आई थी।
यह है ताजा मामला
महाकाल मंदिर की दो महिला सुरक्षाकर्मी वर्षा नवरंग और पूनम सेन ने महाकाल मंदिर के विश्रामधाम कैंपस में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। एक वीडियो में फिल्म खून भरी मांग का गाना जीने के बहाने लाखों हैं... तथा दूसरे वीडियो में जुदाई फिल्म का गाना प्यार-प्यार करते करते ...पर डांस किया है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद सुरक्षा एजेंसी केएसएस ने दोनों महिला सुरक्षा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही कर्मचारियों को एंड्रायड मोबाइल रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
अब ये निर्देश
निजी सुरक्षा एजेंसी ने मंदिर परिसर में कर्मचारियों को किसी भी तरह का वीडियो बनाने और फोटो न खींचने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो प्रसारित हुए हैं।
महाकाल मंदिर में दो युवतियों ने डांस कर बनाया वीडियो, पुजारियों ने ली आपत्ति
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close