Ujjain News : उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से 15 करोड़ रुपये की राशि गबन के मामले में रविवार को तीन आरोपितों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जिन लोगों के बैंक खातों में गबन के रुपये ट्रांसफर हुए हैं पुलिस उनकी भी भूमिका की जांच में जुटी है। मामले में सात और लोगों को आरोपित बनाया जा सकता है।
बता दें कि केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से जेल के सहायक लेखा अधिकारी रिपुदमनसिंह व शैलेंद्रसिंह सिकरवार, धर्मेंद्र लोधी ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाली है।
आरोपितों ने जेल अधीक्षक की आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर ही गबन कांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जेल अधीक्षक उषा राज के शुक्रवार को बयान दर्ज किए थे। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है। उपचार के लिए उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सात और आरोपित बनाएगी पुलिस
पुलिस गबन कांड के मुख्य आरोपित रिपुदमन व शैलेंद्रसिंह व धर्मेंद्र लोधी की तलाश में जुटी है। तीनों फरार आरोपितों पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। जांच के बाद धाराएं भी बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि सात और लोगों को आरेापित बनाया जाएगा। इन लोगों के बैंक खातों में गबन की राशि ट्रांसफर की गई है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- # embezzlement case
- # ujjain news
- # jail superintendent
- # crime news
- # mp news
- # madhya pradesh news
- # Central Jail Bhairavgarh