Ujjain Panchayat Chunav 2022 Voting: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को उज्जैन और बड़नगर जनपद में शुरू हो गया। मतदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। सबसे पहले वोट डालने की होड़ में सुबह 7 बजे ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंच गए। ग्राम पंचायत ढेंढिया के मतदान केंद्र पर मतदान करने आए 90 वर्षीय हिंदू पिता चंदन ने कहा कि मतदान मेरा अधिकार है, और गांव के विकास के लिए अच्छी ग्राम सरकार चुनने को मैने मतदान किया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसी अवधि में उज्जैन के 1 लाख 17069 और बड़नगर के 1 लाख 74213 मतदाता, मतदान के जरिये अपनी ‘गांव की सरकार‘ चुन पाएंगे। पंच, सरपंच, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य बनने को चुनाव में खड़े हुए जिस प्रत्याशी को सर्वाधिक मत मिलेंगे, वहीं इस जिम्मेदार सीट पर विराजित हो पाएगा। उज्जैन में जिला पंचायत सदस्य की 21 सीटे हैं, जिनमें से 7 सीटों (उज्जैन में 3 और बड़नगर में 4) से 26 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद पंचायत की 25-25 सीटाें के लिए उज्जैन से 88 और बड़नगर से 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उज्जैन जनपद के वार्ड-1 में निर्विरोध चुनाव की स्थिति है।
क्योंकि यहां प्रत्याशी के रूप में सिंगल नाम है। विरोध में कोई प्रत्याशी नहीं है। उज्जैन जनपद में सरपंच के 76, पंच के 1182 और बड़नगर जनपद में सरपंच के 107 और पंच के 1710 पदों के लिए भी साथ मतदान होगा। मतदान के लिए उज्जैन में 239 और बड़नगर में 315 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई है। मतदान का वक्त समाप्त होने के तत्काल बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
Ujjain Panchayat Chunav 2022 Voting: अपने 'गांव की सरकार' चुनने को मतदान जारी, बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह https://t.co/4TpFQIhiBn#Ujjain #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/H9xGR6b7WD
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 25, 2022
मतदाताओं के स्वागत के लिए बिछाया ग्रीन कारपेट
मतदाताओं के स्वागत के लिए उज्जैन सहित बड़नगर के इंगोरिया, रूणीजा, मौलाना गांव में आदर्श मतदान केंद्र बनवाए। ऐसे केंद्र जहां मतदाताओं के स्वागत के लिए फूल एवं गुब्बारों से स्वागत द्धार बनाए। ग्रीन कारपेट बिछाया गया।
हरा, गुलाबी, पीला मत पत्र
पंचायत चुनाव में मतदान के लिए पंच के लिए सफेद रंग, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य चुनने को गुलाबी रंग का मत पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
इनमें से एक पहचान पत्र दिखाने पर मिल रहा मतदान का अधिकार
मतदान पर्ची, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका, राशन कार्ड, बैंक/किसान/डाकघर पासबुक, किसान क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान-पत्र, शस्त्र लाइसेंस, संपत्ति दस्तावेज़ जैसे पट्टा, रजिस्ट्रीकृत विलेख आदि, दिव्यांगता या निराश्रितता का प्रमाण-पत्र, तेंदूपत्ता संग्राहक पहचान-पत्र, सहकारी समिति का अंश प्रमाण-पत्र, राज्य/केद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी आद्यौगिक घरानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किया सेवा पहचान-पत्र, छात्र पहचान-पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र, पेंशन दस्तावेज़, विधवा/आश्रित प्रमाण-पत्र, रेलवे पहचान-पत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान-पत्र या रोजगार गांरटी योजना में जारी फोटोयुक्त जाब कार्ड।
ये है लोकतंत्र का मंदिर, इसलिए चप्पल -जूते बाहर
पिपल्याराघो पंचायत के मतदान केंद्र में लोगों ने चप्पल -जूते बाहर उतारकर मतदान किया। कहा कि ये लोकतंत्र का मंदिर है, यहां डाला गया वोट गांव की तस्वीर बदलेगा।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # Ujjain Panchayat Chunav 2022 Voting
- # MP Panchayat Election
- # MP Gram Panchayat Chunav 2022
- # Madhya Pradesh Panchyat Election
- # Madhya Pradesh Panchyat Chunav
- # MP Panchyat Election Latest Update
- # MP Panchyat Chunav Latest Update
- # MP Sarpanch Chunav
- # MP Panch Chunav
- # उज्जैन पंचायत चुनाव मतदान
- # एमपी पंचायत चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव
- # एमपी ग्राम पंचायत चुनाव
- # मध्य प्रदेश में सरपंच चुनाव
- # मध्य प्रदेश में पंच चुनाव