जम्मू। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में शांति है और अब युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का बड़ा मौका आ रहा है। खबर है कि सेना के अब पुलिस ने भर्ती अभियान शुरू किया है। इसके तहत राज्य पुलिस में 8500 पदों पर भर्ती होगी। केंद्र सरकार की पहल पर ये नए सभी पद सृजित किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी सूचना दी।
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि यह नियुक्तियां विभिन्न पदों पर दी जाएंगी, जिनमें महिला सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओज) शामिल हैं। पुलिस ने पहले दो महिला बटालियनों के गठन का भी निर्णय लिया है। इतना ही नहीं राज्य पुलिस की भी दो बॉर्डर बटालियन तैयार करने की भी योजना है।
यह रहेगी चयन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार 300 रुपए की अदायगी पर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस से फॉर्म ले सकते हैं।
- उम्मीदवार संबंधित फॉर्म को संबधित जिला पुलिस मुख्यालय में 22 अक्टूबर तक जमा करवा सकते हैं।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ समय पहले ही दोनों बटालियनों की मंजूरी दी थी। नौ मार्च 2019 को इसके लिए विज्ञापन जारी हो चुका है।
- जम्मू-कश्मीर में महिलाओं की दो पुलिस बटालियनों की भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
- 23 सितंबर से लेकर 22 अक्टूबर तक पुलिस जम्मू कश्मीर पुलिस की वेबसाइट पर भर्ती के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
इससे पहले सेना ने भी भर्ती अभियान चलाना था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसे बड़ी जीत बताया था।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close