Bihar Board Class 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी देर पहले जारी हो चुका है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी परीक्षा परिणाम घोषित किए। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in, bsebonline.in, biharboardonline.com पर देख सकते हैं। कोरोना के कारण इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की जाएगी। परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ जाएगी, जिसकी सभी को प्रतिक्षा है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से छात्राओं की संख्या 8 लाख 37 हजार 803 और छात्रों की संख्या 8 लाख 46 हजार 663 रही थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या पिछली बार से अधिक होगी। देखना यही है कि क्या इस बार भी लड़कियां बाजी मारती हैं या लड़के टॉप करते हैं। 2020 में टॉप 10 की लिस्ट में कुल 41 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी। कुल 80.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। रोहतास जिले के हिमांशु राज ने पहला स्थान हासिल किया था। उन्हें कुल 96.20 फीसदी अंक मिले थे। उन्हें 500 में से 481 अंक मिले थे।लड़कियों में जूली कुमारी ने टॉप किया था। उन्हें 500 में से 478 अंक मिले थे।
Bihar Board Class 10th Result 2020: जानिए पिछले साल कैसा रहा था परिणाम
पिछले साल कुल 12 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,03,392 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन रहे थे। वहीं सेकंड डिवीजन वालों की संख्या 5,24,217 थी। थर्ड डिवीजन रहे विद्यार्थियों का आंकड़ा 2,75,402 था।
बिहार बोर्ड, पिछले 10 सालों का पास परसेंटेज
2011 - 72.32% पास
2012 - 72.56% पास
2013 - 73.48% पास
2014 - 76.05% पास
2015 - 75.17% पास
2016 - 47.15% पास
2017 - 50.12% पास
2018 - 68.89% पास
2019 - 80.73% पास
2020 - 80.59% पास
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bihar Board Class 10th Result 2021
- #Bihar Board Class 10th Pass Percentage
- #Bihar Board Class 10th Toppers List
- #बिहार बोर्ड 10वीं परिमाण
- #BSEB 10th Result 2021