इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( Indian Institute Of Technology) जल्द ही GATE 2021 परीक्षा के लिए एडमिशन कार्ड जारी करते वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक जो भी अभ्यर्थी गेट परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, वे आईआईटी मुंबई (IIT Bombay) की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (GATE Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई GATE 2021 की परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।
GATE 2021 परीक्षा के ये हैं तारीखें
GATE Exam फरवरी माह की 5,6, 7,12,13 और 14 तारीख को देशभर में आयोजित की जाएगी। आईआईटी मुंबई के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में सुबह और दोपहर को होगी। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च 2021 में आईआईटी में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा। परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर उसके परीक्षा केंद्र की सभी जानकारी दी गई होगी। अभ्यर्थी इसके बारे में विस्तृत जानकारी gate.iitb.ac.in से भी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि गेट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए अपना एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। GATE EXAM के सभी पेपर्स Oblective type के होंगे। इसके अलावा सवालों का पैटर्न एमसीक्यू (MCQ) होगा। इसके साथ में न्यूमेरिकल जवाब टाइप के सवाल भी होंगे।
GATE 2021 परीक्षा में हुए हैं इस बार बदलाव
GATE 2021 में इस साल काफी बदलाव किए जा चुके हैं। GATE 2021 में नए विषय पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े जा चुके हैं। साथ ही नए नियम के मुताबिक अब B.Tech प्रोग्राम के तीसरे वर्ष के छात्र भी GATE के लिए पात्र हो सकते हैं। कुल 27 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी गेट परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट भी चेक करते रहें ताकि सभी अपडेट जानकारी समय पर मिलते रहें। इसके अलावा परीक्षा देते समय भी कोरोना महामारी के खिलाफ जारी गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन जरूर करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 का एडमिट कार्ड
- GATE 2021 की official website gate.iitb.ac.in को खोलें
- GATE 2021 admit card के लिंक पर क्लिक करें
- Log In डिटेल भरें
- GATE admit card 2021 को डाउनलोड कर लें
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #GATE Exam 2021
- #Admit card
- #GATE Exam download
- #Indian Institute Of Technolog
- #इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
- #गेट परीक्षा प्रवेश पत्र
- #गेट परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड
- #gate 2021
- #gate 2021 admit card
- #gate admit card 2021
- #gate
- #goaps 2021
- #gate admit card
- #admit card 2021
- #gate 2021 admit card download
- #goaps
- #gate 2021 official website
- #gate 2021 login
- #gate admit card 2021 download
- #iitb
- #iit bombay gate 2021
- #gate iitb
- #gate2021
- #gate hall ticket 2021
- #iitb gate
- #admit card gate 2021
- #www