UPSC Toppers List 2022: सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम संघ लोक सेवा आयोग ने आज यानी मंगलवार 23 मई 2023 को करते हुए सभी सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पहला स्थान इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने प्राप्त किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है।

सिविल सेवा परीक्षा चयन सूची में 933 उम्मीदवार

यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' शामिल हैं। सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 ST और 72 SC श्रेणी के हैं। इसके अतिरिक्त 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

Posted By: Navodit Saktawat

मैगजीन
मैगजीन