Happy New Year 2022: साल 2021 खत्म होने पर बस कुछ दिन बचे हैं। सभी लोग नए वर्ष 2022 के आगमन की तैयारी में जुटे है। जनवरी से साल की शुरुवात होती है और दिसंबर में जाकर खत्म होती है। हर साल ये चक्र चलता है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि पहले दिसंबर के बाद जनवरी नहीं आता था। दरअसल कैलेंडर में जनवरी माह शामिल नहीं था।
बता दें कि रोम के राजा Romulus ने रोमन कैलेंडर बनाया था। उन्होंने इसे 753 BCE में बनवाया था। इस कैलेंडर के हिसाब में अलग व्यवस्था थी। इसमें एक वर्ष में 12 महीने नहीं होते थे। ऐसे में सवाल है कि आखिर पहले क्या होता था। दिसंबर के बाद कौन-सा माह आता था।
दरअसल पहले एक साल में 10 महीने होते थे। नववर्ष की शुरुआत मार्च से होती थी। अभी की तरह साल का आखिरी माह दिसंबर ही था। साल 153BC में जनवरी और फरवरी महीने जोड़े गए। इससे पहले 1 मार्च साल का पहला दिन था।
वहीं जनवरी का नाम रोमन देवता जेनस के नाम पर रखा गया है। मान्यता है कि उन्होंने स्वर्ग का दरवाजा खोला और बंद किया था। उन्हें आरंभ और अंत का भगवान माना जाता था। सर्दी का मौसम खत्म होने और मार्च से पहले रोमन में एक फेस्टिवल मनाया जाता है। जिसका नाम फब्रुआ है। इस फेस्टिवल में रोमन पादरी उन औरतों को मारते थे। जिनके बच्चे नहीं होते थे।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close
- # happy new year
- # new year 2022
- # january
- # total months in year
- # romulus
- # नया साल
- # न्यू ईयर
- # naidunia
- # hindi news