Heatwave: भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अधिक गर्मी की मौसम चल रहा है। देश के कई शहरों में तापमान उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। हाल ही में दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहत के लिए कई बार हमें समाधान नजर नहीं आते हैं। लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। वे दिन भर एसी और कूलर चलाते हैं या फिर 2-3 बार नहाकर अपने आप को ठंडा रखते हैं। आज हम आपको ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने घर को ठंडा रख सकेंगे।

नेट लगाएं

छत को ढकने के लिए तन या धूप से बताने वाले वस्त्र का उपयोग कर सकते हैं। इससे छत पर सीधी धूप नहीं पड़ेगी और अंदर का माहौल ठंडा रहेगा।

मिट्टी के सर्कुलर पाॅट

मिट्टी के सर्कुलर पाॅट को पानी से भरें और उसे घर के किसी कोने में रखें। जब हवा इस पात्र से गुजरेगी, तो पानी इस पर वापस जमा हो जाएगा। जिससे घर का माहौल ठंडा बना रहेगा।

प्यालों में ठंडा पानी

घर के अंदर रखे गए प्यालों में ठंडा पानी भरकर रखें। इससे कमरे का तापमान कम होगा। इसके साथ ही घर के अंदर भी ठंडक बनी रहेगी।

बंद रखें खिड़की-दरवाजे

दिन के समय में जब भी बाहर का तापमान अधिक होता है तो खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखने से गर्मी का प्रभाव कम होता है। इससे घर की ठंडक बनी रहती है। घर में पौधे रखना और उन्हें ज्यादा धूप वाले क्षेत्र में रखना, आपके घर को ठंडा रखने में काफी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Posted By: Ekta Sharma

मैगजीन
मैगजीन