Apple Cider Vinegar। एप्पल साइडर विनेगर (ACV) एक स्वास्थ्य टॉनिक है। इसे सेब के रस में खमीर और बैक्टीरिया मिलाकर तैयार किया जाता है जो इसे खट्टा स्वाद और तेज गंध प्रदान करता है। Apple Cider Vinegar से पाचन में मदद मिलती है। मधुमेह रोगी Apple Cider Vinegar को पानी में मिलाकर ले सकते हैं क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है और कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करता है। इसके अलावा सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड लिवर में वसा जलाने वाले एंजाइम को सक्रिय करके वसा संचय को कम करता है।
Apple Cider Vinegar का ऐसे करें सेवन
सेब का सिरका पाचक अग्नि को बढ़ाने का काम करता है। तमाम रोगों के निवारण के लिए रोज Apple Cider Vinegar लेना फायदेमंद होता है। इसे एक गिलास 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। भोजन से ठीक पहले इसे अच्छी तरह मिलाएं और पी लेना चाहिए।
हमेशा पानी मिलाकर पिएं एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर के नियमित सेवन से डायबिटीज, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी शारीरिक समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि बिना पानी मिलाए एप्पल साइडर विनेगर कभी न पिएं क्योंकि यह आपकी भोजन नली को नुकसान पहुंचा सकता है और जला सकता है। यह अपने अम्लीय गुणों के कारण दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अम्लीय फलों या जूस (जैसे नींबू, संतरे) के साथ एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये दोनों प्रकृति में अम्लीय हैं।
इससे हाइपर एसिडिटी हो सकती है। चाय या कॉफी पीने के तुरंत बाद एप्पल साइडर विनेगर से बचें क्योंकि यह पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकता है या उल्टी हो सकती है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए।
Posted By: Sandeep Chourey
- # Apple Cider Vinegar
- # Improves digestion
- # controls cholesterol
- # Acetic acid
- # Mother of vinegar
- # pH balance
- # Blood sugar control
- # Weight loss
- # Digestion
- # Cholesterol levels
- # Antioxidants
- # Anti inflammatory
- # Skin health
- # Hair health
- # Oral health