Cholesterol Home Remedies। उच्च कोलेस्ट्रॉल एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो कि हृदय रोग और अन्य जीवन शर्तों का कारण बन सकती है। यदि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, तो निम्नलिखित घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं -
रोज मसाज जरूर करें
हाथ या पैरों के मसाज से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। मसाज करने से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है और इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी होती है। इसके अलावा शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है और मांसपेशियों के जकड़न भी दूर होती है।
हल्दी का सेवन ज्यादा करें
हल्दी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पिएं या अपनी रोजमर्रा की डाइट में हल्दी का उपयोग करें। हल्दी का आयुर्वेद में भी काफी जिक्र किया किया है। शरीर के घाव को भरने में यह मदद करती है और यह एक अच्छी एंटीसेप्टिक का काम करती है।
रोज खाली पेट खाएं एक लहसुन कली
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सक्षम होता है। आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में लहसुन का उपयोग कर सकते हैं या लहसुन का स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। रोज खाली पेट सुबह से एक लहसुन की कली का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है।
फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें
फल और सब्जियां विटामिन्स, मिनरल और फाइबर से भरपूर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। शरीर को यदि फाइबर डाइट देते हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल तेजी से घटता है। इसके अलावा फाइबर डाइट लेने से पाचन भी ठीक रहता है।
रोज 40 मिनट जरूर करें कार्डियो एक्सरसाइज
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें। कार्डियो एक्सरसाइज में आप पैदल चलना, साइकिल चलाना, तैरना, ब्रिस्क वॉक करना या रस्सी कूदना जैसी फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं। शुरूआत में ऐसी एक्सरसाइज ज्यादा नहीं करना चाहिए, लेकिन धीरे-धीरे अपना स्टेमिना बढ़ाना चाहिए। इससे तेजी से खराब कोलेस्ट्रॉल दूर होता है।
Posted By: Sandeep Chourey
- # Cholesterol Home Remedies
- # Cholesterol Leval
- # increasing cholesterol
- # 5 home remedies for Cholesterol
- # LDL Cholesterol
- # HDL Cholesterol