Health Tips Black gram: काले चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा कला चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

यह शरीर को स्वस्थ और ताकतवर तो बनाता ही है, साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है और त्वचा और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

यूं तो कला चना खाने के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ उबालकर, तलकर या सब्जी के रूप में, लेकिन भीगे हुए या अंकुरित काले चने को सेवन ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। विशेषज्ञ के मुताबिक अगर भीगे हुए चने के साथ गुड़ का भी सेवन किया जाए तो दोनों मिलकर जबरदस्त फायदा शरीर को पहुंचाता है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है। गुड़ में भी आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए हर दिन एक मुट्टीभर काला चना का सेवन करना चाहिए, जो हमें अत्याधिक फायदा पहुंचाएगा।

इम्युनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद

भीगे हुए काले चने के सेवन से इम्युनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्राल को कम करने में भी मदद मिलती है। गुड़ के भी यही फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसलिए कई लोग चना और गुड़ दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, ताकि फायदे भी दोगुने हो जाएं।

Posted By: Manoj Kumar Tiwari

मैगजीन
मैगजीन
 
google News
google News