Hair Fall Reasons and Treatment: इन दिनों बहुत कम उम्र से ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। शहरी युवाओं में ये समस्या काफी ज्यादा पाई जा रही है। झड़ते बालों को रोकने के उपाय नहीं किये गये, तो जल्दी ही गंजेपन का शिकार होना पड़ सकता है। अक्सर लोगों को समझ में नहीं आता है कि इसकी वजह क्या है। कई बार लोग बाहर इसकी वजह ढूंढते हैं, जैसे - वातावरण, उमस या पानी का खारापन। लेकिन कई बार इसकी वजह आप खुद होते हैं। आइये आपको बताएं हेयर फॉल की मुख्य वजह।

पोषक तत्वों की कमी

हेयर लॉस सिर्फ बाहरी कारकों की वजह से नहीं, बल्कि शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण भी होता है। खास तौर पर विटामिन डी (Vitamin D) की कमी बालों को कमजोर करती है और बालों का झड़ना तेज हो जाता है। स्किन सेल्स जो केराटिन को बनाती हैं और बालों को हेल्दी रखती है, वो है केराटिनोसाइट्स। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो बालों की जड़ में मौजूद केराटिनोसाइट्स की ग्रोथ रुक जाती है, और इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं। जब शरीर में विटामिन डी नहीं होता है, तो बालों की ग्रोथ में भी रुकावट आ जाती है।

क्या हैं उपाय?

मोटे तौर पर विटामिन डी से भरपूर फूड्स को अपने खानपान में शामिल कर बालों का झड़ना काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जो बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। ये उन बाहरी कारकों को रोकने में मददगार होते हैं, जिनकी वजह से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही ये बालों का पोषण भी करते हैं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल आपके बालों के रोम में गहराई तक पहुंचने के लिए जाना जाता है और प्रोटीन के नुकसान को रोक सकता है। यह बालों के टूटने की गति को भी कम करने में मदद कर सकता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए आप नारियल तेल को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा और मेथी

मेथी के बीज में प्रोटीन होता है जो बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है। ये बालों की ड्राईनेस और बालों के पतलेपन को ठीक करने में मदद करता है। एक चम्मच भिंगोए हुए मेथी दाने में 2 चम्मच एलोवेरा मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे सिर के स्कैल्प में मसाज करें और आधे घंटे बाद धो लें। इससे बालों के झड़ने की गति कम हो जाएगी।

Posted By: Shailendra Kumar

मैगजीन
मैगजीन