High Cholesterol Ayurvedic remedies। अनियमित दिनचर्या के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों एक गंभीर गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है। High Cholesterol के कारण दिल के दौरे या स्ट्रोक का खतरा हमेशा बना रहता है। खून में उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर धमनियों में वसा जमा देता है, जिससे रक्त प्रवाह कम हो जाता है और दिल तक खून की सप्लाई प्रभावित होती है, तो इससे स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ सकता है। खराब खान-पान, व्यायाम की कमी और आनुवंशिक प्रवृत्ति के कारण High Cholesterol की समस्या होती है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को लेने के अलावा आप कुछ घर में ही मौजूद आयुर्वेदिक नुस्खों सो उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा खड़ा धनिया का सेवन करें

आयुर्वेद ने धनिये के बीज के कई अद्भुत लाभ बताए गए हैं। खड़ा धनिया में फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर की डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। धनिये के बीज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

शहद भी घटाता है High Cholesterol

वजन घटाने के लिए शहद और नींबू लेने की सलाह हर कोई देता है। हमारे बुजुर्ग भी कहते हैं कि शहर और नींबू का साथ में सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। शहद के स्वास्थ्य लाभ कई तरह के हैं लेकिन शरीर की वसा को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में यह काफी मदद करता है। नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर मिलाने से यह और भी प्रभावी तरीके से काम करता है।

गाय के घी का सेवन ज्यादा करें

यदि आप घी खाने के शौकीन हैं तो बाजार से घी लाने के बजाय घर पर बने घी का इस्तेमाल करें। साथ ही गाय का घी करना ज्यादा फायदेमंद होता है। ज्यादा वसायुक्त भोजन, उच्च वसा वाला दूध या दही, पनीर आदि का सेवन करने से बचे। उच्च कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित लोगों को ज्यादा फैट वाली चीजों का सेवन बिल्कुल कम कर देना चाहिए।

मेथी दाना भी घटता है High Cholesterol

मेथी दाना आयुर्वेद में एक खास औषधि मानी गई गै। अगर रोजाना खाली पेट मेथी के बीज के पानी का सेवन करते हैं, तो यह वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही इससे High Cholesterol भी नियंत्रित हो जाता है। मेथी के बीज में विटामिन ई, एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

रोज सुबह कच्चा लहसुन खाएं

आयुर्वेद में कच्चे लहसुन को खाने के कई फायदे बताए गए हैं। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो रोज सुबह कच्चे लहसुन की कली का सेवन खाली पेट जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का जल्द निवारण होता है। लहसुन खून को पतला करने में भी मदद करता है। इसके अलावा एक कली बारीक कटी हुई ताजी लहसुन, आधा चम्मच पिसा हुआ अदरक, आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर दिन में भोजन से पहले सेवन किया जा सकता है। यह भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Posted By: Sandeep Chourey

मैगजीन
मैगजीन