Benefits Of Yoga: योग में हर्ध हलासन का नियमित अभ्यास करने से पैर,पेट और पीठ के निचले भाग को मजबूती मिलेगी। उदरीय अंगों को इस आसन का पूरा लाभ मिलता है। नितंब की मांसपेशियां मजबूत बनती है। योग विशेषज्ञ का कहना है कि नियमित योग करने की आदत बनाने से शरीर की ज्यादातर दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इसलिए आसन को प्रतिदिन करने की आदत बनाएं। इसके लिए नियमित योग का अभ्यास करना होगा।
इस आसन को करने के लिए सांस लेते हुए धीरे-धीरे दाएं पैर को जमीन से सीधा ऊपर उठाना होगा। पैर को घुटने से सीधा रखें। अब अपनी सांस को सामान्य कर लें। इसके कुछ क्षण के लिए रुकें। सांस को छोड़ते हुए पैर को नीचे लाएं। इसी तरह अभ्यास को दूसरे पैर से भी करें।
इसके साथ ही खानपान में भी मौसमी फलों का सेवन करें। नियमित आसन करने से पैर, पेट और पीठ के निचले हिस्से की परेशानियां कम होंगी। अर्ध-हलासन योग आसन का अभ्यास नयिमति रूप से करना है। तभी इस योग आसन के सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं। इस योग आसन से शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है।
मोटापे की समस्या दूर होगी
योग विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए अर्ध हलासन योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित अभ्यास करने से पेट और पीठ से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। पेट की समस्याओं में अर्ध हलासन का अभ्यास बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसका अभ्यास शरीर के अंदरूनी अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है।
अर्ध हलासन का रोजाना अभ्यास करने से पेट को बहुत फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए अर्ध हलासन योग बहुत उपयोगी है। इसका अभ्यास करने से कब्ज, अपच की समस्या, भूख न लगने की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। यह योगासन भूख को ठीक करने का काम करता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। ब्लड सर्कुलेशन असंतुलित होने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। अर्ध हलासन का रोजाना अभ्यास करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में मदद मिलती है।
Posted By: Manoj Kumar Tiwari
- Font Size
- Close