Swimming Vs cycling। वजन घटाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की कई वर्कआउट पर हाथ आजमाते हैं। वजन कम करने के लिए लोगों में मन में यह सवाल रहता है कि सबसे अधिक तैरना फायदेमंद होता है या साइकिल चलाना। आपको बता दें कि तैरना और साइकिल चलाना एक अच्छी एरोबिक व्यायाम हैं और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। कई लोगों को जिम में एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है। यही कारण है कि वजन कम करने के लिए कुछ लोग तैराकी, साइकिल चलाना, डांस, रॉक क्लाइंबिंग या ब्रिस्क वॉक करना पसंद करते हैं। वजन कम करने के लिए तैरना और साइकिल चलाना अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है। यहां जानें वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज बेहतर होती है -
हार्ट के लिए कौन सी एक्सरसाइज फायदेमंद
तैरना एक पूर्ण शरीर का व्यायाम है, इसमें सिर से लेकर पैर तक की सभी मांसपेशियां जैसे कोर, हाथ, कंधे, पीठ और पैर शामिल होते हैं। तैराकी से शरीर की ताकत बढ़ती है। इसकी तुलना में साइकिल चलाने कम मेहनत वाली एक्सरसाइज है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी देखा जाए तो हार्ट के लिए साइकिलिंग के बजाय तैरना ज्यादा फायदेमंद होता है।
न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में तैरना फायदेमंद
यदि आपको तैरना आता है तो आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं। केवल एक प्रारंभिक प्रशिक्षण की जरूरत होती है। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर वाले लोग के लिए स्विमिंग करना काफी फायदेमंद होता है।
ऐसे लोगों के साइकिलिंग ज्यादा फायदेमंद
हालांकि कुछ मामलों में तैराकी के बजाय साइकिलिंग करना ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आपके कंधे या घुटनों में चोट हैं तो तैरने के बजाय साइकिलिंग करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके अलावा यदि आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो स्विमिंग पूल के पानी के परेशानी हो सकती है। ऐसे में साइकिलिंग करना ज्यादा लाभकारी होता है।
साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान
साइकिल चलाना हार्ट के लिए ज्यादा अच्छी एक्सरसाइज नहीं मानी जाती है। यदि आप अपने दिल को मजबूत करना चाहते हैं तो कार्डियो एक्सरसाइज के लिए साइकिल के बजाय किसी अन्य वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए।
तैराकी बनाम साइकिलिंग
वजन कम करने के हिसाब से देखा जाए तो तैराकी और साइकिल चलाना दोनों ही कैलोरी बर्न करने वाली वर्कआउट है। शोध के मुताबिक 1 घंटे की तैराकी साइकिल चलाने की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न करती है क्योंकि इसमें मांसपेशियों के कई समूहों का उपयोग किया जा रहा है। तैराकी एक पूर्ण शरीर की कसरत है, लेकिन साइकिल चलाना मुख्य रूप से निचले शरीर पर केंद्रित है।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Posted By: Sandeep Chourey
- # Swimming Vs cycling
- # Cycling for lose weight
- # swimming to lose weight
- # lose weight workout
- # Health news
- # Lifestyle news