Urine Leakage treatment। अक्सर हम देखते हैं कि कई लोगों को अचानक ही यूरिन आ जाती है और ऐसी स्थिति में खुद का काफी असहज महसूस करते हैं। दरअसल बढ़ती उम्र के साथ पेल्विक फ्लोर मसल्स के कमजोर होने के कारण यूरिन पर किसी व्यक्ति का नियंत्रण खत्म हो जाता है। इस कारण ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।
Urine Leakage महिलाओं में ज्यादा
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक Urine Leakage की समस्या आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा कॉमन होती है। महिलाएं जब खांसती या छींकती है तो अचानक यूरिन आ जाती है। हमारे शरीर में पेल्विक फ्लोर मसल्स का ग्रुप होता है, ब्लैडर, यूट्रस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा सेक्स और पूप जैसे फंक्शन में भी यह मांसपेशियां सहायक होती है। पेल्विक फ्लोर मसल्स के कमजोर होने से ये यूटरस और ब्लैडर को ठीक से सपोर्ट नहीं कर पाते है और इस कारण यूरिन लीकेज की समस्या होती है।
Urine Leakage के शुरुआती लक्षण
- यदि वजाइना का ढीलापन पेल्विक फ्लोर मसल्स के कमजोर होने का लक्षण होता है। रेक्टम से पास होने वाली गैस भी पेल्विक फ्लोर मसल्स के कमजोर होने की निशानी होती है।
- यूरिन आने पर अचानक बाथरूम जाना पड़ता है। लेकिन कई बार इनरवियर भीगे हुए महसूस होते हैं। यूरिन को कुछ समय भी रोक पाना मुश्किल होता है।
- यदि महिलाओं में वजाइना सेंसेशन ऑर्गेज्म खत्म हो रहा है तो यह भी पेल्विक फ्लोर मसल्स के कमजोर होने के संकेत हो सकते हैं।
- पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर होने पर यूटरस वजाइना कैनाल में खिसकने लगता है और इस कारण से वजाइना में भारीपन महसूस होता है।
Urine Leakage का इलाज क्या है
Urine Leakage को रोकने के लिए पेल्विक फ्लोर मसल्स का इलाज कराना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज के साथ ही मेडिकल ट्रीटमेंट और जीवनशैली में बदलाव से भी Urine Leakage की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Posted By: Sandeep Chourey
- # Urine Leakage
- # Urine suddenly comes
- # pelvic floor muscles
- # Urine Leakage treatment
- # Urinary incontinence
- # Bladder control
- # Causes of urinary incontinence
- # Urinary incontinence remedies
- # Managing urinary leakage
- # Bladder weakness
- # Urinary leakage prevention