Earthquake नई दिल्ली। बुधवार की सुबह देश के दो राज्य भूकंप से हिल गए। इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजस्थान, मेघालय और लद्दाख में बुधवार तड़के भूकंप आने से लोग चिंतित हैं और डरे हुए हैं। राजस्थान के बीकानेर में भूकंप भी तीव्रता 53. थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर में सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.3 मापी गई।
लेह-लद्दाख इलाके में सुबह 4 बजकर 57 मिनट के आसपास धरती हिलने से लोग डर हुए हैं। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। ऐसा कम ही होता है, जब देश के तीन अलग-अलग राज्यों में एक के बाद एक भूकंप की घटना हुई हो। आमतौर पर एक या दो राज्यों में ऐसा होता था और ये राज्य आपस में सटे हुए रहते थे। तीन अलग-अलग जगहों में लगभग एक समय भूकंप आने से वैज्ञानिक भी चिंतित हैं। आने वाले समय में इसकी वजह पता चलेगी।
An earthquake of magnitude 5.3 on the Richter scale hit Bikaner, Rajasthan at 5:24 am today: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) July 21, 2021
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सबसे पहले मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स इलाके में सुबह 2.10 मिनट पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 थी। इसके बाद लेह-लद्दाख और फिर राज्स्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इस महीने कई राज्यों में आ चुका है भूकंप
इस महीने देश में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले 18 जुलाई को गुजरात के कच्छ में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया थी। वहीं हिमाचल प्रदेश, असम, बंगाल और दिल्ली में भी इसी महीने भूकंप से धरती हिली थी।
भूकंप आने पर क्या करें
भूकंप आने पर घबराएं नहीं और सबसे पहले खुद को सुरक्षित करें। अगर आसपास खुला मैदान हो तो वहां जाने की कोशिश करें। अगर आप घर में या किसी बिल्डिंग में हैं तो खुद को किसी मजबूत मेज या पलंग के नीचे छिपा लें। आसपास छोटे बच्चे हों तो उन्हें भी अपने साथ छिपा लें।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close