Eknath Khadse Joins NCP: महाराष्ट्र में भाजपा को तगड़ा झटके देने के बाद अब एकनाथ खडसे ने शरद पवार की पार्टी यानी एनसीपी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार शरद पवार की मौजूदगी में खडसे एनसीपी में शामिल हुए। इससे पहले 21 अक्टूबर को भाजपा में छह बार विधायक और देवेंद्र फडणवीस की पिछली सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। तभी कहा गया था कि वे एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। उनकी बहू रक्षा खडसे भाजपा से सांसद हैं और रक्षा अभी भाजपा में बनी रहेंगी। एकनाथ खडसे पिछले कुछ दिनों से पार्टी से खफा चल रहे थे। उन्होंने पार्टी में अपनी आवाज भी उठाई। उनके भाजपा छोड़ने की खबरें पिछले दिनों से आ रही थीं, लेकिन देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आशंकाओं को खारिज कर दिया था। देवेंद्र फणडवीस ने विरोधियों पर तंज कसते हुए यहां तक कहा था कि खडसे के भाजपा छोड़ने का रोज मुहूर्त बनता है।
पिछले दिनों शरद पवार ने भी खड़से की तारीफ की थी और उन्हें एक सक्षम नेता बताया था। चर्चा है कि एकनाथ खडसे एनसीपी में जाते हैं तो उन्हें उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। एकनाथ खडसे ने अपने समर्थकों से कहा दिया है कि उनका अब भाजपा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खडसे को टिकट नहीं दिया था। उनके स्थान पर बेटी को चुनाव मैदान में उतारा गया था, लेकिन वो हार गई थीं।
Maharashtra: Eknath Khadse joins NCP (Nationalist Congress Party), in presence of party chief Sharad Pawar in Mumbai. pic.twitter.com/43aKjIpCmW
— ANI (@ANI) October 23, 2020
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close