मुंबई (एएनआई)। बांद्रा स्टेशन पर तकनीकी खराबी आने की वजह से वेस्टर्न और हार्बर लाईन की लोकल रेल सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। लोकल में देरी के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस तकनीकी खराबी के कारण हार्बर लाइन की रेल सेवाओं में 20 मिनट की देरी आई है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द समस्या का निवारण करने में लगा है।
आपको बता दें की 1 जून को भी सीएसटी से वडाला के बीच सिग्नल यंत्रणा में आई खराबी के चलते मुंबई की हार्बर लाइन ठप्प हो गई थी। जिस कारण यात्रियों को दफ्तर पहुचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे