मुंबई। मायानगरी मुंबई में लगातार तीसरे दिन जोरदार बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए लोकल ट्रेनों की सेवा बाधित रही। हालांकि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई, कोंकण और गोवा के क्षेत्र में अगले दो दिन तक तेज बरसात होती रहेगी।
वहीं, अगरतला में तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है। इससे त्रिपुरा हाईवे जाम हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वह अगले निर्देश तक समुद्र में नाव लेकर न जाएं।
मुंबई में मौसम विभाग के निदेशक वीके राजीव ने बताया कि गुजरात के तटीय इलाकों के पास अरब सागर में वर्षा के बादल बन रहे हैं।
वहां ऊपरी सतह पर चक्रवाती हवा भी बन रही है जो दक्षिण गुजरात और उत्तरी कोंकण में विकराल हो रही है।
विगत शुक्रवार को मुंबई के कोलाबा और सांताक्रूज में क्रमशः 26.8 मिमी और 50 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
इसी तरह त्रिपुरा के इकलौते हाईवे एनएच-8 में तेज बारिश का पानी भरने और भूस्खलन होने से रास्ता जाम हो गया है। लिहाजा, त्रिपुरा में खाद्यान्न और पेट्रोलियम उत्पाद पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे