7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र के बाद राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ता में वृद्धि करना शुरू कर दिया है। कई राज्य कर्मचारियों का डीए 34% है। अब महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के बकाया एरियर की तीसरी किस्त जारी कर दी है। बता दें कि इससे पहले बकाया डीए की दो किस्तें कर्मचारियों को मिल चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत एरियर देने की घोषणा पहले ही कर दी थीं। सरकार जल्द ही चौथी किस्त का ऐलान कर सकती है।
पांच किस्तों में होगा भुगतान
महाराष्ट्र में साल 2019 में कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी गई। सरकार ने तय किया है कि 2019-20 से 5 वर्षों में और पांच किस्तों में बकाया राशि का पेमेंट किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को दो किस्तें मिल चुकी है। अब तीसरी किस्त बैंक खाते में आने लगी है।
कर्मचारियों को मिलेगा इतना फायदा
बता दें महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों के अकाउंट में बकाये एरियर के पैसे आने शुरू हो गए हैं। इसके तहत ग्रुप ए के कर्मचारियों को 30 से 40 हजार रुपए का फायदा होगा। ग्रुप बी वाले कर्मचारियों को 20 से 30 हजार का फायदा होगा। वहीं ग्रुप सी के कर्मचारियों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपए का लाभ मिलेगा।
Posted By: Arvind Dubey
- # 7th pay commission
- # 7th pay commission news
- # 7th pay commission update
- # dearness allowance
- # da hike
- # arrears
- # hindi news
- # da hike news
- # naidunia