जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद हालात सामान्य बने हुए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी गई। श्रीनगर समेत पूरी घाटी में शांति बनी हुई है। इस बीच, जम्मू जिले में शनिवार को स्कूल खुल जाएंगे। यहां धारा 144 हटाने का फैसला हुआ है। हालांकि इंटरनेट पर पाबंदी बनी रहेगी।
खबर है कि जम्मू के सभी 10 जिलों में हालात सामान्य बने हुए हैं। शुक्रवार को नमाज के लिए कई जगहों पर कर्फ्यू में ढील गई गई। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए श्रीनगर की जामा मस्जिद नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी।
इससे पहले शुक्रवार को सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उन्हें तत्काल काम पर लौटने के आदेश जारी किए गए। संभाग और जिला स्तर के सभी कर्मचारियों के साथ ही श्रीनगर नागरिक सचिवालय में नियुक्त सभी कर्मचारी नौकरी पर लौट आएं। इस बीच, सांबा जिला प्रशासन की ओर से भी आदेश जारी किया है, जिसमें सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूलों को 9 अगस्त से खोलने को कहा गया है।
#WATCH Jammu and Kashmir: Locals arrive at a mosque in Srinagar to offer Friday prayers. pic.twitter.com/HRzWkULtfY
— ANI (@ANI) August 9, 2019
Posted By: Arvind Dubey