CM Bhagwant Mann Wedding Today। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हो रही है। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं और उन्होंने शादी में भगवंत मान के पिता की रस्में निभाई। केजरीवाल ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।"
चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में चल रही हैं। pic.twitter.com/fcvVqJjoPx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था। भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर थी और फिलहाल इंद्रजीत और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
शादी का मेन्यू कार्ड
AAP convenor Arvind Kejriwal arrives at party leader Bhagwant Mann's residence for his wedding, in Chandigarh pic.twitter.com/p3WngPoYgB
— ANI (@ANI) July 7, 2022
AAP MP Raghav Chadha shares a picture with Punjab CM Bhagwant Mann, ahead of the latter's wedding in Chandigarh today.
(Photo credits: Raghav Chadha's Twitter) pic.twitter.com/sWwvp0mNqr
— ANI (@ANI) July 7, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/trsre4GBwS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2022
मां की इच्छा थी कि फिर बस जाए भगवंत मान का घर
भगवंत मान की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। इस शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close