Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट सहित कई मंत्री और नेताओं ने मध्यप्रदेश सीमा स्थित चंवली चौराहे पर राहुल की अगवानी की। वेलकम सभा में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर राहुल, अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट एक-दूसरे हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। आज यात्रा चंवली चौराहे पर रुक गई है।
कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी है- राहुल
वेलकम सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हर प्रदेश, शहर, गांव ने यात्रा में मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को काफी प्यार दिया।' उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी-आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। राहुल ने आगे कहा, 'ये महात्मा गांधी की पार्टी है। ये पार्टी सावरकर और गोडसे की नहीं है। हम तपस्या करना जानते है।'
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi, Rajasthan CM Ashok Gehlot & party leaders Sachin Pilot and Kamal Nath take part in a tribal dance in Jhalawar, Rajasthan. pic.twitter.com/18NgWYrWrk
— ANI (@ANI) December 4, 2022
आजादी के सबसे कठिन यात्रा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने आजादी के बाद सबसे कठिन यात्रा शुरू की है। देश में महंगाई और बेरोजगारी है। EC पर दबाव है। ED, CBI ने आतंक मचा रखा है। देशवासियों की भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल इस यात्रा पर निकले हैं।
यह भी पढ़ें-
Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रकट हुए कम्प्यूटर बाबा
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ा यात्रा में चूक, सुरक्षा घेरे को तोड़कर युवक राहुल से लिपट गया
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close
- # bharat jodo yatra
- # rahul gandhi
- # ashok gehlot
- # sachin pilot
- # kamal nath
- # भारत जोड़ो यात्रा
- # राहुल गांधी
- # अशोक गहलोत
- # सचिन पायलट
- # कमल नाथ
- # Naidunia