Bharat Jodo Yatra in Rajasthan: राहुल गांधी की कांग्रेस जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में सचिन पायलट ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो और इसे एतिहासिक बनाएं। सचिन पायलट के इस वीडियो को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी तनातनी पिछले दिनों सार्वजनिक हो गई थी। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा तक सभी नेताओं को एकजुटता दिखाने का फरमान जारी किया है।
पूरा राजस्थान राहुल जी की #BharatJodoYatra से जुड़ रहा है, क्या आप आ रहे हैं ? pic.twitter.com/4AG9PYIbqA
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 3, 2022
राहुल गांधी का महिला को पकड़ना, KISS करना अशोभनीय व अपराध, BJP का हमला
कांग्रेस एक और जहां भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी और राजस्थान में कांग्रेस नीत गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा जनाक्रोश यात्रा निकाल सरकार को घेर रही है। जयपुर से इस यात्रा की शुरुआत के बाद अब अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज पहुंचकर जनाक्रोश रथों को झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा पर जुबानी हमले भी तेज हो रहे हैं। इसी क्रम में बाड़मेर में जनाक्रोश यात्रा के रथों को रवाना करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व बीजेपी महामंत्री मदन दिलावर ने राहुल गांधी के ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा के गले में हाथ डाल और सिर चूमने को लेकर तंज कसा।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close