शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे अनिल शर्मा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी के विधायक अनिल शर्मा पूर्व संचार मंत्री सुखराम के बेटे हैं। लोकसभा चुनाव के ऐन पहले अनिल शर्मा बागी हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट से मंडी सीट से चुनाव लड़ने वाले अपने बेटे आश्रय शर्मा का समर्थन किया था। इसके बाद वे पार्टी हाईकमान के निशाने पर आ गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपना मंत्री पद भी छोड़ दिया था।
Bharatiya Janata Party (BJP) expels former Himachal Pradesh Minister Anil Sharma from the party. (file pic) pic.twitter.com/Pu38QhoBDC
— ANI (@ANI) August 14, 2019
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनिल शर्मा के निलंबन की पुष्टि की है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से ये कड़ी कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल शर्मा पार्टी के इस फैसले से आहत हैं। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 में अनिल शर्मा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ पकड़ा था। वह कांग्रेस की पूर्व सरकार में भी मंत्री थे। हाल ही में भाजपा सरकार में भी वे 4 महीनों तक ऊर्जा मंत्री रहे हैं।
Posted By: Neeraj Vyas