नई दिल्ली, ब्यूरो। प्रदूषित यमुना नदी की सफाई के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने इस संबंध में यमुना से जुड़े राज्यों के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाकर उचित हल तलाशने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में शर्मा ने मैली यमुना को साफ करने के लिए अब तक खर्च हुए पांच हजार करोड़ के बारे में तीखा आक्रोश जताते हुए कहा कि यमुना को निर्मल बनाने की मांग को लेकर मथुरा से दिल्ली तक पदयात्रा करने का कोई नतीजा नहीं निकला, जिससे ब्रज मंडल के निवासियों को खासा निराशा हुई है। यमुना में स्वच्छ जल की जगह सीवर का गंदा पानी बह रहा है। सरकारी तंत्र की खामियों को तलाशने और उसमें सुधार करने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है। भाजपा नेता ने इसके लिए केंद्र व राज्यों के बीच समन्वय के अभाव को जिम्मेदार बताया है।
- Font Size
- Close
- # Yamuna river
- # Manmohan singh
- # BJP
- # water pollution