Bypolls Voting Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ ही 5 राज्यों की 1 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले गये। इनमें सबसे प्रमुख हैं उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, जो मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। यहां सुबह 7 बजे से शान 6 बजे तक मतदान हुआ। यहां करीब 53 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह यूपी की ही आजमगढ़ और खतौली सीट (LIVE UP Bye Election 2022 Voting ) पर भी वोटिंग हुई। दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जिन अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें शामिल हैं - ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी, छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर। इन सभी सीटों का नतीजा भी 8 दिसंबर को घोषित होगा। उसी दिन गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए भी मतगणना है।
यहां भी क्लिक करें: Live Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 Voting
LIVE UP Bye Election 2022 Voting
अखिलेश यादव ने मतदान करने के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, मतदान होने के बाद से प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।
रामपुर हर सीट से भाजपा और समाजवादी पार्टी सहित 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, आजम खां को तीन साल की सजा होने पर उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी, इस वजह से उपचुनाव हो रहा है |
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में मुलायम सिंह की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी भारी अंतर से जीतने जा रही है। किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं।
आजम खान ने लगाया आरोप
सपा नेता आजम खान ने मतदान शुरू होते ही कहा, बर्बरता की जा रही है और लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों में जा रही है और लोगों को वोट देने के लिए बाहर नहीं निकलने के लिए कह रही है। एक कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों को बंद कर लिया और डर के मारे पलायन कर गए। हर जगह बोल रहे हैं कि वोट मत डालो।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close