Coronavirus Vaccine Updates: नवंबर माह में कोरोना मामलों के केस लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। कई राज्यों में नई सिरे अब गाइडलाइंस जारी की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 10 बजे से बैठक करेंगे। इसके बाद 12 बजे से अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा एक बड़ी खबर यह है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन भी कोरोना के खिलाफ असरकारक साबित हुई है और 70 फीसदी तक सफल मानी जा रही है। भारत में भी साल के अंत तक या नए साल के शुरू में टीका सामने आ सकता है।
वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी
एक अच्छी खबर ये है कि भारत में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है। ये वैक्सीन देश के लोगों तक कैसे पहुंचेगा। इसको लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में चर्चा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वैक्सीन की पहली खेप 2021 के शुरुआत में मिल सकती है और सबसे पहले इसे देश के एक करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मयों को लगाया जा सकता है।
भारत में वैक्सीन को लेकर ये है तैयारी
फिलहाल भारत में 5 वैक्सीन पर तेज से काम चल रहा है जो इस प्रकार है -
- ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ने तीसरे फेज का ट्रायल पूरा कर लिया है।
- भारत बायोटेक की वैक्सीन ने तीसरे फेज के ट्रायल की शुरुआत की है।
- जायडस कैडिला कंपनी की वैक्सीन ने भी दूसरा फेज पूरा कर लिया है।
- रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन ने भारत में डॉक्टर रेड्डी कंपनी से टाइपअप किया है और दूसरे और तीसरे फेज का ट्रायल शुरु किया है।
- बायोलॉजिकल-ई कंपनी ने भी अपनी वैक्सीन का पहले और दूसरे फेज का ट्रायल कर रही है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे